रविवार, 8 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

चकिया: बस से 315 पुराने मोबाइल जब्त, 5 आरोपित गिरफ्तार

मोतिहारी के चकिया में पुलिस ने NH-27 पर बनझूला फ्लाईओवर के पास बस से 315 पुराने मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट जब्त किए। मुर्शिदाबाद के पांच लोग गिरफ्तार हुए।

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
चकिया: बस से 315 पुराने मोबाइल जब्त, 5 आरोपित गिरफ्तार - Daily Breakings

खबर: अनीता चौधरीसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना पुलिस ने पुराने मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने एनएच-27 पर बनझूला फ्लाईओवर के पास एक यात्री बस की तलाशी लेकर 315 पुराने मोबाइल फोन के साथ लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर बस की तलाशी

मिली जानकारी के अनुसार, चकिया थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार को सूचना मिली थी कि मोतिहारी की ओर से आ रही एक बस में संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने बनझूला फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी ली। यात्रियों के पास से पांच अलग-अलग बैग बरामद हुए।

बैगों से कुल 315 एंड्रॉइड और कीपैड मोबाइल फोन, पुराने लैपटॉप, टैबलेट, टूटे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

मुर्शिदाबाद के पांच आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हजरत शेख, मोख्तार रहमान, माशीदुल शेख, अजारूल शेख और तौहिदुल शेख के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उन्हें थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

IMEI नंबर से हो रही जांच

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये मोबाइल और उपकरण कहां से लाए जा रहे थे और इन्हें कहां ले जाने की योजना थी। जब्त उपकरणों के IMEI नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि ये फोन किस स्रोत से आए थे।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

स्रोत: स्थानीय सूत्र

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App