आशा कुमारी की रिपोर्ट.
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले क्व हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरपुरराय पंचायत के अहिरगावा स्थित भाजपा के महामंत्री राहुल कुमार तिवारी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया सभा की सफलता पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के महामंत्री राहुल कुमार तिवारी ने ने करते हुए कहा कि पीएम की सभा अभूतपूर्व रही और इसका श्रेय पार्टी के कड़ी मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है। श्री तिवारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह, जिलाध्यक्ष पवन राज, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान सहित जिले के सभी विधायकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी की मेहनत के कारण सभा ऐतिहासिक रही और इसमें हरसिद्धि के पार्टी कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।बैठक में पार्टी के पंचायत अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनिल सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, बच्चू यादव, नारायण प्रसाद, मुना ठाकुर, राजू सिंह और उप मुखिया शेषबंधु गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पीएम की सभा की सफलता पर खुशी जताई और आगे भी पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस बैठक के दौरान, कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति बनाई। सभी ने मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काम करने का निर्णय लिया।
4
/ 100
SEO Score
