खरीफ योजना को लेकर हुई जिला आत्मा सभागार मे बीआरबीएन डीलर की हुई बैठक।
अनुदानित दर पर मिल रहा है हाइब्रिड धान, अरहर व ढईंचा बीज़।
आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिला क़ृषि कार्यालय परिसर स्थित आत्मा सभागार में शनिवार को खरीफ योजना को लेकर बीआरबीएन डीलरों की बैठक हुई। जिसमे जिला क़ृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने का काम करें। बीज वितरण में अनियमितता नहीं होनी चाहिए। किसानों को अनुदानित बीज लेने के लिए अपने स्तर से भी जागरूकता लाएं। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड धान पर प्रति किलो एक सौ पचास रुपए विभाग अनुदान दे रहा है । किसानों को बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाय। समय पर बीज उपलब्ध नहीं कराने वाले डीलर पर कार्रवाई होगी। बैठक में बीआरबीएन के जिला वितरक नीरज जायसवाल, चिरैया के डीलर रामबाबू कुंवर, सुगौली के डीलर संजय ठाकुर,हरसिद्धि (गायघाट) के डीलर अजय कुमार, पताही के डीलर चूमन पाण्डेय, रामकिशोर सिंह, चकिया के डीलर राकेश कुमार, संग्रामपुर के डीलर रोहित सिंह, क़ृषि परामर्शी डॉ मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
