इफको के पदाधिकारीयों ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के बारे मे किसानो को दी जानकारी.
आशा कुमारी की रिपोर्ट.
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के इफको बाजार परिसर में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में इफको के एजीटी सौरभ कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, केंद्र प्रभारी सुबोध कुमार आजाद , एसएफए शिवम कुमार सिंह, विनय कुमार पटेल सहित पांच दर्जन प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया । किसानों को इफको नैनो यूरिया, डी.ए.पी, सागरिका ,जैव इत्यादि के उपयोग और लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा धान की फसल में प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । वृक्षारोपण का मनुष्य के जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में किसानों को जागरूक किया गया साथ ही नीम के पौधे का लाभ और उपयोग के बारे में भी बताया गया ।इफको बाजार प्रांगण में सौरभ कुमार सिंह एवं राजीव कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। सभी किसानों को नीम का पौधा लगाने हेतु दिया गया साथ ही साथ ड्रोन से नैनो उर्वरकों के छिड़काव हेतु किसानों को जागरूक भी किया गया ।
5
/ 100
SEO Score
