कानपुर से बेतिया ट्रक से जा रही थी कच्चा स्प्रिट.
गुप्त सुचना पर पुलिस ने महनवा बाजार के समीप से पकड़ा.
ट्रक का चालक भी पकड़ाया.
चूना के बोरी मे छुपाकर लाया जा रहा था स्प्रिट.
ट्रक चालक का मोबाइल ने कारोबारी का उगला राज.
डीएसपी ने कहा, कारोबारी कि हो चुकी है पहचान.
आशा कुमारी की रिपोर्ट.
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया मे पुलिस ने ट्रक सहित करीब तीन हजार लीटर कच्चा स्प्रिट को बरामद किया है। तुरकौलिया पुलिस की सफलता चर्चा मे है. साथ ही ट्रक चालक को भी पुलिस गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया चालक कानपुर जिले के मांचा गांव का रहने वाला हर्षित सिंह है। ट्रक पर 75 पीस चुना का बोरा भी था। 20 लीटर वाले 148 पीस मोबिल के बाल्टी में स्प्रिट को रखा गया था। बाल्टी मे स्प्रिट रखकर सील कर दिया गया था. मामले में सदर-1डीएसपी दिलीप कुमार ने थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया। बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी के तरफ से स्प्रिट लदा एक ट्रक कोटवा के रास्ते छपवा रोड़ होते हुए बेतिया के तरफ जाने वाली है। सूचना पर मंगलवार की रात में महानवा बाजार पर पुलिस वाहन जांच करने लगी। वाहन जांच के क्रम में कोटवा के तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक पुलिस को देखकर भगाने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। ट्रक की तलाशी ली गई। चुना के बोरा में 148 पीस 20 लीटर वाला बाल्टी मिला। जिसमें 2960 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ। डीसीएम ट्रक पर मिले चालान मे बताया गया है कि वह सामान भैरव इंटर प्राइजेज, कानपुर से लोड होकर पश्चिम चम्पारण जिले के सरिसवा रोड बेतिया मे जायसवाल ट्रेडर्स मे डिलेवरी करनी थी. डीएसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए चालक, मानवीय आसूचना और वैज्ञानिक साक्ष्य से स्प्रिट कारोबार में शामिल कारोबारियों को चिन्हित कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर स्प्रिट माफियाओं को गिरफ्तार करने की कर्रवाई की जा रही है। बताया कि एक आयशर ट्रक, 148 पीस स्प्रिट भरा हुआ बाल्टी, एक मोबाइल, चुना भरा हुआ 75 पीस बोरा, नकदी 300 रुपया व अन्य कागजात बरामद हुआ है। जब्त मोबाइल और कागजातों से जानकारी जुटाई जा रही है। छापेमारी टीम में सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार के अलावे मुफस्सिल इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार, विश्वजीत कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।
5
/ 100
SEO Score
