मोतिहारी। कोटवा थाना क्षेत्र के दीपऊ मोड़ पर रविवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक और टेम्पो को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।
🔴 कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा रहे बाइक एवं टेम्पो को सीधे कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। कुछ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
🚨मौके पर हंगामा, सड़क जाम
हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और पुलिस की लापरवाही के कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।सूचना मिलते ही कोटवा पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेजा गया और जाम हटाने की कोशिश की गई।📝 प्रशासन क्या कर रहा हैपुलिस ने ट्रक और उसके चालक की पहचान में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इलाके में मातम
हादसे ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
—
