Friday, 23 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मोतिहारी के बेलबनवा मोहल्ला में फंदे से लटकता मिला युवक का शव•खाकी ने थामा बच्चों का हाथ, स्कूल की राह पर बढ़े 70 नन्हे कदम•लॉरेंस बिश्नोई गैंग: जेल में सरगना, विदेश में नेटवर्क और भारत से अमेरिका तक फैले अपराध के आरोपों की पूरी कहानी•श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन,जलाये गए 139 दीप•27 लाख कैश और हथियार बरामदगी मामले में राकेश शर्मा पर 20 हजार का इनाम,छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा है राकेश•पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अधिकारियों को चेतावनी- जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं•मधुबन सामूहिक दुष्कर्म कांड: सात दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य, एसपी ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण•मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित•मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार•नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर जाना हाल; अनंत सिंह ने कसा तंज•डुमरियाघाट थाने में तैनात दारोगा के दो बेटों को गया में मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा भाई घायल•ढाका: मजदूर गायब, ऐप पर बन रही थी हाजिरी; NMMS क्लोन मामले में तीन पर FIR•

हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस निलंबित, दाल तड़का में कॉकरोच मिलने और किचन में गंदगी पर कार्रवाई

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

वैशाली जिले के राजेंद्र चौक स्थित होटल की जांच में मिलीं भारी अनियमितताएं, 22 अक्टूबर से संचालन पर रोक।

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित राजेंद्र चौक पर संचालित मेसर्स साहू होटल का खाद्य लाइसेंस स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। होटल के दाल तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत और किचन में फैली गंदगी के सामने आने के बाद विभाग की ओर से यह सख्त कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने आदेश जारी कर बिना वैध लाइसेंस के होटल के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार, साहू होटल के तड़का में कॉकरोच पाए जाने की शिकायत खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय, पटना को मिली थी। इस शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर 2026 को वैशाली जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि होटल की रसोई निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुसार नहीं थी और तैयार खाद्य पदार्थों को खुले तथा गंदे स्थान पर रखा गया था।

जांच में सामने आईं ये अनियमितताएं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की अनुसूची-4 और गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) के प्रावधानों के उल्लंघन के दायरे में आती हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अभिहित अधिकारी-सह-लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 22 अक्टूबर 2026 से साहू होटल का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग बिहार में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रहा है। विभाग का स्पष्ट कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले अन्य प्रतिष्ठानों पर भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

संवाददाता: तरुण कुमार सिंह

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App