Thursday, 22 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मोतिहारी के बेलबनवा मोहल्ला में फंदे से लटकता मिला युवक का शव•खाकी ने थामा बच्चों का हाथ, स्कूल की राह पर बढ़े 70 नन्हे कदम•लॉरेंस बिश्नोई गैंग: जेल में सरगना, विदेश में नेटवर्क और भारत से अमेरिका तक फैले अपराध के आरोपों की पूरी कहानी•श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन,जलाये गए 139 दीप•27 लाख कैश और हथियार बरामदगी मामले में राकेश शर्मा पर 20 हजार का इनाम,छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा है राकेश•पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अधिकारियों को चेतावनी- जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं•मधुबन सामूहिक दुष्कर्म कांड: सात दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य, एसपी ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण•मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित•मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार•नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर जाना हाल; अनंत सिंह ने कसा तंज•डुमरियाघाट थाने में तैनात दारोगा के दो बेटों को गया में मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा भाई घायल•ढाका: मजदूर गायब, ऐप पर बन रही थी हाजिरी; NMMS क्लोन मामले में तीन पर FIR•

मोतिहारी के बेलबनवा मोहल्ला में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

4 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
CRIME NEWS

बुधवार रात की घटना, नगर पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

 

पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप — मृतक के परिजनों ने रुपये और पैतृक जमीन के विवाद को बताया कारण, पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की असल वजह।

मोतिहारी में रुपये और पैतृक संपत्ति के विवाद के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार की रात हुई इस घटना को मृतक के परिजनों ने हत्या करार दिया है। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी स्व. विनोद कुमार साह के पुत्र सुशांक कुमार साह (31) के रूप में हुई है। रुपये और पैतृक जमीन को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी विवाद में साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। हालांकि, हत्या के आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।

पत्नी खुशबू के साथ मृतक सुशांक। फाइल फोटो

मृतक की मां अनीता देवी ने नगर थाने में आवेदन देकर अपनी पतोहू खुशबू कुमारी समेत आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि सुशांक ने मोतिहारी में केटी कॉलेज के पास जमीन खरीदने के लिए एक व्यक्ति को अग्रिम राशि दी थी। जमीन का सौदा पूरा नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति ने नौ लाख रुपये वापस किए थे। आरोप है कि इस राशि में से दो लाख रुपये पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों ने पहले ही ले लिए थे। इसके बाद शेष आठ लाख रुपये और पैतृक जमीन अपने नाम कराने को लेकर सुशांक पर दबाव बनाया जा रहा था।

मां का आरोप है कि रुपये और जमीन को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा था। आवेदन में पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर सुशांक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा संपत्ति को लेकर दबाव बनाने की बात कही गई है। परिजनों ने इसी विवाद को उसकी मौत की वजह बताते हुए इसे आत्महत्या के बजाय हत्या बताया है। उन्होंने मामले में साजिश की आशंका जताते हुए आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, बुधवार, 21 अक्टूबर की रात करीब 11:04 बजे अनीता देवी को फोन पर बेटे की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ नगर थाना पहुंचीं। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां सुशांक का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

परिजनों के मुताबिक, सुशांक पूर्व में दिल्ली के लक्ष्मीनगर में रेस्टोरेंट चलाता था। जबकि इन दिनों मुजफ्फरपुर में निजी नौकरी कर रहा था। उसकी शादी खुशबू कुमारी से हुई थी और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। मां ने अपने आवेदन में पारिवारिक विवाद, रुपये की मांग और पैतृक संपत्ति को लेकर दबाव बनाए जाने को प्रमुख आधार बनाते हुए जांच की मांग की है।

मृतक की मां ने पत्नी खुशबू कुमारी समेत आठ लोगों को आरोपित करते हुए मामले में साजिश की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, आरोपितों की भूमिका और मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस की ओर से प्राथमिकी और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App