Tuesday, 27 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
रक्सौल में पाकिस्तानी एजेंट का नेटवर्क! भारतीय नंबरों पर WhatsApp अकाउंट बनवाकर भेजे जा रहे थे OTP, दो गिरफ्तार•मधुबनी के बलवाहा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दो घर जलकर राख; एक मवेशी की मौत•चंपारण किसान-मजदूर संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा•दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा जिला कांग्रेस•मोतिहारी:सेमरा स्टेशन के पास 4.95 लाख के जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार•मुख्य पार्षद की कुर्सी से EOU की रेड तक,जाने कौन हैं रिंकू पाठक?•भाजपा नेता रिंकू पाठक के छह ठिकानों पर EOU की छापेमारी•Motihari:YouTube से सीखा पिस्टल बनाना, घर को बना लिया अवैध हथियारों का कारखाना•सरकारी कार्य में डाल रहे थे बाधा, पुलिस ने सात को पहुंचाया हवालात•विजडम चैंपियंस ट्रॉफी: U12 में रेड तो दूसरे फाइनल में डायमंड क्लब ने मारी बाजी•रक्सौल:चमचमाती स्कॉर्पियो में 4 करोड़ की स्मैक! रक्सौल में दो तस्कर गिरफ्तार•अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने निकाला, विधायककी खत्म करने के लिए स्पीकर को लेटर, एमएलसी चुनाव में बगावत का ऐलान…•

मधुबनी के बलवाहा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दो घर जलकर राख; एक मवेशी की मौत

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मधुबनी: जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बसीपट्टी पंचायत अंतर्गत बलवाहा गांव के वार्ड नंबर 11 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दो रिहायशी घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में गरीब परिवारों की जमा-पूंजी, घर में रखे 10 हजार रुपये नकद और घरेलू सामान जल गए। वहीं, एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से घरों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे आसपास के दो अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

हालांकि, तब तक अग्निकांड में प्रभावित परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह उजड़ चुकी थी। घरों में रखा सामान और नकदी जलकर नष्ट हो गए। आग की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए। इस घटना से पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर जल जाने के कारण उनके सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल सरकारी सहायता, उचित मुआवजा और भोजन व रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें राहत मिल सके।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App