Sunday, 25 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
विजडम चैंपियंस ट्रॉफी: U12 में रेड तो दूसरे फाइनल में डायमंड क्लब ने मारी बाजी•रक्सौल:चमचमाती स्कॉर्पियो में 4 करोड़ की स्मैक! रक्सौल में दो तस्कर गिरफ्तार•अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने निकाला, विधायककी खत्म करने के लिए स्पीकर को लेटर, एमएलसी चुनाव में बगावत का ऐलान…•पताही: घर के अंदर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, नवंबर में होनी थी शादी•मोतिहारी के बेलबनवा मोहल्ला में फंदे से लटकता मिला युवक का शव•खाकी ने थामा बच्चों का हाथ, स्कूल की राह पर बढ़े 70 नन्हे कदम•लॉरेंस बिश्नोई गैंग: जेल में सरगना, विदेश में नेटवर्क और भारत से अमेरिका तक फैले अपराध के आरोपों की पूरी कहानी•श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन,जलाये गए 139 दीप•27 लाख कैश और हथियार बरामदगी मामले में राकेश शर्मा पर 20 हजार का इनाम,छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा है राकेश•पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अधिकारियों को चेतावनी- जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं•मधुबन सामूहिक दुष्कर्म कांड: सात दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य, एसपी ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण•मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित•

विजडम चैंपियंस ट्रॉफी: U12 में रेड तो दूसरे फाइनल में डायमंड क्लब ने मारी बाजी

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
CRICKET • MOTIHARI

विजडम चैंपियंस ट्रॉफी: U12 में स्पोर्ट्स क्लब रेड और सीनियर फाइनल में डायमंड ऑफ स्पोर्ट्स क्लब चैंपियन

25 अक्टूबर 2026 | स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब मैदान

मोतिहारी के स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब मैदान में रविवार को आयोजित विजडम चैंपियंस ट्रॉफी के तहत दो फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-12 वर्ग में स्पोर्ट्स क्लब रेड ने स्पोर्ट्स क्लब ब्लू को 78 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, दूसरे फाइनल में डायमंड ऑफ स्पोर्ट्स क्लब ने जीके स्पोर्ट्स मोतिहारी को 35 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

U12 FINAL • MATCH 1

स्पोर्ट्स क्लब रेड बनाम स्पोर्ट्स क्लब ब्लू

स्पोर्ट्स क्लब रेड ने 78 रनों से जीत दर्ज की

स्पोर्ट्स क्लब रेड

20 ओवर
156

स्पोर्ट्स क्लब ब्लू

ऑल आउट
78

स्पोर्ट्स क्लब रेड विजेता — 78 रन से

मैच हाइलाइट्स

सूरज
69
रन

शिवम
37
रन

शक्ति
4
विकेट

स्पोर्ट्स क्लब रेड की ओर से शिवम ने भी दो विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए शक्ति को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

FINAL • MATCH 2

डायमंड ऑफ स्पोर्ट्स क्लब बनाम जीके स्पोर्ट्स मोतिहारी

डायमंड ऑफ स्पोर्ट्स क्लब 35 रन से विजेता

डायमंड ऑफ स्पोर्ट्स क्लब

पहले बल्लेबाजी
152

जीके स्पोर्ट्स मोतिहारी

ऑल आउट
117

डायमंड ऑफ स्पोर्ट्स क्लब विजेता — 35 रन से

मैच हाइलाइट्स

शहरयार नफीस
51
रन

शिवांशु
28
रन

जीके स्पोर्ट्स मोतिहारी की ओर से अनुज तिवारी, इरफान आलम और आरव मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 117 रनों पर सिमट गई।

आयोजकों के अनुसार, शानदार गेंदबाजी के लिए शक्ति को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मैच में शामिल हुए खेल जगत के लोग

दोनों फाइनल मुकाबलों में डॉ. आशुतोष शरण और डॉ. मंजर नसीम अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, सचिव रविराज तथा जिले के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी मधुरेंद्र सिंह, रितेश श्रीवास्तव, गुलाब खान, अभिषेक (छोटू), विवेक, सत्यम और करन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मैच में सुलभ कुमार ने स्कोरर और आकाश कुमार ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। वहीं, मो. तैयब और वेद प्रकाश ने अंपायर की जिम्मेदारी संभाली।

रिपोर्ट: रवि कुमार चुटून
कन्वेनर, विजडम चैंपियंस ट्रॉफी

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App