Saturday, 17 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
सांसद अखिलेश सिह ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर कहा,”वोटर लिस्ट से जिनका नाम कटा है,वो भारत के ही नागरिक हैं।”•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी गणित बदला,रामपुकार सिंन्हा ने जदयू प्रत्याशी को दिया समर्थन•मोतिहारी में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी•गलगोटिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में MCA छात्र का शव मिला,कन्नौज का रहने वाला था युवक•बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, नगर आयुक्त संग खाया बाटी-चोखा•स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईडी को भेजे गए रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल•मोतिहारी में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट का दावा, एसपी ने बताया मामला संदिग्ध, पिस्टल के बल पर घर में घुसे थे बदमाश•वाराणसी में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, तीन मंजिला मकान ढहा•मोतिहारी में खुलेगी नई चीनी मिल, सांसद राधामोहन सिंह बोले- ‘DM नहीं आते तो नहीं मिलती जमीन’•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षा मंत्री ने संभाला मोर्चा,कहा-त्योहार से पहले मिलेगा शिक्षकों को वेतन•दुर्गा पूजा में भी खाते हैं मछली-मटन! जानिए बंगाल की अनोखी खानपान परंपरा•

सांसद अखिलेश सिह ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर कहा,”वोटर लिस्ट से जिनका नाम कटा है,वो भारत के ही नागरिक हैं।”

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारीः बिहर के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह आगामी 25 अक्टूबर को पटना में भव्य रूप से मनाने की तैयारियां चल रही है।जयंती समारोह में ज्यादा-से ज्यादा संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह मोतिहारी पहुंचे।कार्यक्रम के माध्यम से राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।उन्होंने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता श्रीकृष्ण सिंह की जयंती इस साल 25 अक्टूबर को पटना बापू सभागार में आयोजित होगा।अखिलेश सिंह ने दिल्ली में हो रहे आंदोलन को लेकर कहा कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटा है।वो भारत के ही नागरिक है और जबतक इसमे सुधार नहीं होता तबतक आंदोलन चलता रहेगा।
केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी द्वारा राहुल गांधी को गैरजिम्मेदार विपक्षी नेता बताने को लेकर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री से कह कर एसआईआर में सुधार करा दे।तब कोई बात करें।राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे युवाओं को भड़का रहे है।जिस सवाल पर अखिलेश सिंह ने तंज कसा।परिसीमन विधयेक को लेकर सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार जबतक सब का समर्थन नहीं लेगी। तब तक विधेयक पास नहीं होने दिया जायेगा।एमएलसी चुनाव को लेकर नीरज कुमार और अनंत सिंह विवाद पर अखिलेश सिंह ने कहा कि छोटे छोटे लोगों की बात हम नहीं करते।

वहीं कांग्रेस के गोविंदगंज संगठन जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि स्वाधीनता के बाद श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के नवनिर्माण के लिए जो कुछ किया।उसके लिए बिहारवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक, सतीश कु० सिंह,अमिताभ शरण, श्यामबिहारी प्रसाद,पूर्व विधायक, बरकत खाँ, शैलेन्द्र सिंह, प्रो० विजय शंकर पाण्डेय और अरूण यादव समेत कई लोग उपस्थित रहें।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App