मोतिहारी, बिहार: मोतिहारी में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की कथित वारदात सामने आई है। आजादनगर के एकौना मानसपुरी स्थित सिंह द्वार के पास अनिल गुप्ता के घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने कथित तौर पर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी लूट ली। घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। हालांकि फिलहाल एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है।
इधर मिली जानकारी के अनुसार, पांच से छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पिस्टल के बल पर घर में मौजूद महिला और उसके पुत्र को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में रखे आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।
पिस्टल दिखाकर महिला और बेटे को बनाया बंधक
परिजनों के अनुसार पांच से छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पिस्टल के बल पर घर में मौजूद महिला और उसके पुत्र को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में रखे आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।
आभूषण और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
बताया जा रहा है कि बदमाश घर में रखे कीमती आभूषण और नकदी समेटकर मौके से भाग निकले। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, इस राशि की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
CCTV का हार्ड डिस्क भी ले गए आरोपी
वारदात के दौरान बदमाश घर में लगे CCTV कैमरे का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा वे मोबाइल फोन और उसमें लगा सिम कार्ड भी ले गए। इससे पुलिस के लिए घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की चुनौती बढ़ सकती है।
स्थानीय लोगों की माने तो करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मौके पर नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार भी पहुंचे। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ लूट से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इधर सूत्रों के अनुसार मामला पूरा संदिग्ध है। परिजनों के बयान में भी अंतर पाया गया है। किसी फाइल को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।
आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घर के CCTV का हार्ड डिस्क ले जाने के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में लगे दूसरे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में चिंता
दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई इस लूट की घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटी गई संपत्ति की बरामदगी को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।
बलुआ लूट मामले की छानबीन की जा रही है। टाउन थाना और DIU की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं । प्रथम दृष्ट्या मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की गहराई से छानबीन कर रही है। -स्वर्ण प्रभात, एसपी
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES







