Saturday, 19 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
मोतिहारी: चरस तस्करी मामले में नेपाल निवासी अनोज कुमार को 10 साल की सजा, 2 लाख का जुर्मानाअभियान बसेरा को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, वास भूमि से वंचित लोगों से मांगे जाएंगे आवेदनBig Breaking: मधुबन में ज्वेलर्स की दुकान से 4.50 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार हुए बदमाशMotihari: पोखर में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, देर शाम पानी में मिला शवबैंककर्मी के आवास पर शराब पार्टी, चार पीएनबी कर्मियों समेत पांच गिरफ्तारबंजरिया में अवैध खाद भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 13,372 बोरा खाद बरामदDb Exclusive: एमजीसीयू कुलपति की नियुक्ति पर उठे सवाल, पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाबबिहार में पिछले 24 घंटे की बड़ी खबरें: बाढ़ से फसल नुकसान, 383 ट्रेनें प्रभावित, पटना सिविल कोर्ट को धमकी; जानिए हर बड़ी खबरसहरसा सदर अस्पताल के दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान का आदेशसांसद खेल महोत्सव 2026: गांधी मैदान में एथलेटिक्स और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

अभियान बसेरा को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, वास भूमि से वंचित लोगों से मांगे जाएंगे आवेदन

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी: अभियान बसेरा को लेकर मुख्यालय पटना से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने वास भूमि से वंचित लोगों को लेकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण को निर्देश दिया कि ऐसे सभी लोगों से आवेदन प्राप्त किए जाएं, जिनके पास रहने के लिए वास भूमि उपलब्ध नहीं है।

अंचल अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा

जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को सभी अंचल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान बसेरा की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र लोगों के मामलों में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

15 अगस्त को 1429 लोगों को मिला था भूमि का पर्चा

अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 15 अगस्त को अभियान बसेरा के तहत जिले में कुल 1429 लोगों को भूमि का पर्चा उपलब्ध कराया गया था। प्रखंडवार लाभुकों की संख्या में रक्सौल में 53, चकिया में 219, रामगढ़वा में 78, केसरिया में 102, घोड़ासहन में 45, चिरैया में 65, ढाका में 94, पताही में 38, पकड़ीदयाल में 52, बनकटवा में 42 और छौड़ादानो में 25 लोगों को पर्चा दिया गया।

इसी तरह तेतरिया में 26, कल्याणपुर में 52, मेहसी में 66, तुरकौलिया में 44, आदापुर में 52, अरेराज में 24, बंजरिया में 57, हरसिद्धि में 26, मोतिहारी में 22, मधुबन में 52, पहाड़पुर में 32, संग्रामपुर में 37, पिपरा कोठी में 49, कोटवा में 12, सुगौली में 29 और फेनहारा में 36 लाभुकों को अभियान बसेरा के तहत भूमि का पर्चा उपलब्ध कराया गया था।

लगातार चल रहा है अभियान

अपर समाहर्ता ने बताया कि अभियान बसेरा लगातार चल रहा है और इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। अब इस कार्य को और अधिक प्राथमिकता देते हुए वास भूमि से वंचित लोगों के आवेदनों की जांच और पात्र लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा और उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks