Saturday, 24 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
पताही: घर के अंदर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, नवंबर में होनी थी शादी•मोतिहारी के बेलबनवा मोहल्ला में फंदे से लटकता मिला युवक का शव•खाकी ने थामा बच्चों का हाथ, स्कूल की राह पर बढ़े 70 नन्हे कदम•लॉरेंस बिश्नोई गैंग: जेल में सरगना, विदेश में नेटवर्क और भारत से अमेरिका तक फैले अपराध के आरोपों की पूरी कहानी•श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर दीपदान यज्ञ का आयोजन,जलाये गए 139 दीप•27 लाख कैश और हथियार बरामदगी मामले में राकेश शर्मा पर 20 हजार का इनाम,छापेमारी के बाद से ही फरार चल रहा है राकेश•पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, अधिकारियों को चेतावनी- जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं•मधुबन सामूहिक दुष्कर्म कांड: सात दिन में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य, एसपी ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण•मिस्कोट के साईं बाबा मंदिर में चोरी, गश्ती पार्टी और बाइकर्स टीम के सदस्य निलंबित•मेले में मस्ती पड़ी भारी, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार•नीरज कुमार अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहुंचकर जाना हाल; अनंत सिंह ने कसा तंज•डुमरियाघाट थाने में तैनात दारोगा के दो बेटों को गया में मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा भाई घायल•

पताही: घर के अंदर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, नवंबर में होनी थी शादी

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
पताही में संदिग्ध मौत
घर में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय गोल्डडी कुमारी का शव, ग्रामीणों के अनुसार 18 नवंबर को होनी थी शादी; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पताही, पूर्वी चंपारण। पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में शुक्रवार की शाम 19 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी रामदयाल सहनी की पुत्री गोल्डडी कुमारी के रूप में हुई है। संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम पुलिस को परसौनी कपूर गांव में एक युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटके होने की सूचना मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और दरोगा हेमशंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवती की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

18 नवंबर को होनी थी शादी

ग्रामीणों के मुताबिक, गोल्डडी कुमारी की शादी 18 नवंबर 2026 को तय थी। घटना के समय उसकी मां अपने बेटे को इलाज के लिए मोतिहारी लेकर गई थी। वहीं, उसके पिता रामदयाल सहनी बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। गोल्डडी तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मुख्य बिंदु: परसौनी कपूर गांव में युवती की संदिग्ध मौत | घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव | 18 नवंबर को तय थी शादी | पुलिस जांच में जुटी

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App