Friday, 02 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसलों पर हुई चर्चा•पहाड़पुर में तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा•बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, राहत शिविर में पीड़ितों का जाना हाल•आज का राशिफल – शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026•मोतिहारी में बड़े कपड़ा कारोबारी के यहां GST की छापेमारी,व्यवसाई ने मौके पर जमा कराया 40 लाख जीएसटी•मोतिहारी: ‘पुलिस दीदी’ अभियान के तहत सुगौली में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले 6 मनचले गिरफ्तार•मोतिहारी: हरपुर थाना पुलिस ने कार के तहखाने से 86.760 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, दो गिरफ्तार•मोतिहारी में बाढ़ का कहर: घर डूबे तो तटबंध बना ठिकाना, पानी-दवा और बच्चों के दूध की जरूरत•आज का राशिफल – गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026•मोतिहारी DTO में 22,356 दोपहिया वाहनों पर ₹33.53 लाख ट्रेड टैक्स की कमी, CAG ने पकड़ी थी गड़बड़ी•मोतिहारी में बाढ़ का ताजा हाल: गंडक का जलस्तर ऊंचा, SH-74 बंद; रात 1 बजे इजरा पहुंचे DM-SP•आज का राशिफल – बुधवार, 30 सितंबर 2026•

पहाड़पुर में तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

पहाड़पुर|Daily Breakings थाना क्षेत्र की इनरवाभार पंचायत के बनकट गांव के वार्ड नंबर सात स्थित गीदा चवर में शुक्रवार की सुबह तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। घटना करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृत बच्चियों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृत बच्चियों की पहचान बनकट गांव निवासी प्रमोद महतो की 13 वर्षीय पुत्री सोनामति कुमारी, 10 वर्षीय पुत्री फूलनति कुमारी, अच्छेलाल महतो की छह वर्षीय पुत्री प्रतिभा कुमारी तथा वीरेंद्र महतो की 10 वर्षीय पुत्री कृति कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि कृति के माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और घटना के समय दोनों दिल्ली में ही थे।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह पांच बच्चियां घर के पीछे की ओर गई थीं। कुछ देर बाद सात वर्षीय अंतिमा कुमारी घर लौटकर परिजनों को चार बच्चियों के तालाब में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही नवपदस्थापित थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी रामसेवक पासवान और राजस्व पदाधिकारी आरती कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से चारों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है। वहीं सीओ रामसेवक पासवान ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्राकृतिक आपदा मद के तहत मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks