पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी कई महिला और पुरुष कैदी छठ का व्रत कर रहे हैं। व्रतियों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेने जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात केंद्रीय कारा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर में व्रतियों के लिए तैयार किए गए छठ घाट का निरीक्षण किया। घाट का रंग-रोगन बेहतर ढंग से किया गया है। मुआयने के बाद अधिकारियों ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि महापर्व छठ को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जेल में काफी संख्या में बंदी छठ व्रत कर रहे हैं और किसी भी कैदी को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पर्व के दौरान चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गांवों और शहरों में पुलिस गश्ती जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है और छठ व्रतियों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
मोतिहारी सेंट्रल जेल में छठ की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
खबर: Brajesh Jhaसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव
📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें
