सोमवार, 16 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

फोन टैपिंग के आरोपों पर जदयू एमएलसी खालिद अनवर का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- सबूत हैं तो कोर्ट जाएं

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
जदयू एमएलसी खालिद अनवर
जदयू एमएलसी खालिद अनवर

खबर: Brajesh Jhaसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी में राहुल गांधी द्वारा फोन टैपिंग का आरोप लगाए जाने के बाद देश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के इस बयान पर एनडीए के नेता लगातार हमलावर हैं। इसी कड़ी में जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश की एक ऐसी बड़ी पार्टी के नेता हैं, जिसका आजादी में योगदान रहा है। लेकिन उनका रवैया विपक्षी दल के नेता जैसा नहीं, बल्कि दुश्मनों जैसा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर बेबुनियाद आरोप लगाना और उन्हें नीचा दिखाना असल में देश की बेइज्जती करने जैसा है। राहुल गांधी को अपने इस रवैये पर विचार करना चाहिए और यह ध्यान रखना चाहिए कि देश और प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनी रहे। खालिद अनवर ने पेगासस मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पहले भी इजराइल से आई तकनीक के जरिए नेताओं की फोन टैपिंग के आरोप लगाए गए थे, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला और न ही कोई सबूत पेश किया जा सका। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि उनका फोन टैप हो रहा है, तो उन्हें सबूतों के साथ अदालत जाना चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिल सके। बिना किसी सबूत के किसी पदधारक पर आरोप लगाना बिल्कुल गलत है।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑