सोमवार, 16 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी: ईंट भट्ठे पर मजदूरों को नहीं मिलीं बुनियादी सुविधाएं, शिकायत पर श्रम विभाग की कार्रवाई

यूपी से आए श्रमिकों को तीन दिनों की मजदूरी और घर लौटने का किराया दिलाया, वाहन की भी कराई व्यवस्था

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
मोतिहारी: ईंट भट्ठे पर मजदूरों को नहीं मिलीं बुनियादी सुविधाएं, शिकायत पर श्रम विभाग की कार्रवाई

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के सुगौली स्थित ईंट भट्ठे पर मूलभूत सुविधाओं की कमी का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी को मिली शिकायत के बाद शुक्रवार को श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने ईट मार्का IND ईंट भट्ठे की जांच की। इस दौरान श्रमिकों ने शौचालय, साफ-सुथरे आवास और मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बात कही। इन समस्याओं के कारण उन्होंने घर वापस जाने की इच्छा जताई।

जांच के दौरान ईंट भट्ठा मालिक प्रमोद कुमार और ठेकेदार नासिर से जुड़े श्रमिकों से पूछताछ की गई। ठेकेदार नासिर ग्राम निमोनिया, पोस्ट एवं थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण का निवासी बताया गया है। श्रमिकों ने जांच टीम को बताया कि वे उत्तर प्रदेश से अपनी स्वेच्छा से काम करने आए थे। उन्हें यहां आने के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया गया था। श्रमिकों ने किसी तरह के शोषण की बात से भी इनकार किया।

हालांकि, उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठे पर रहने के लिए साफ-सुथरे घर, शौचालय और मेडिकल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं। स्कूल की दूरी सहित अन्य समस्याओं के कारण वे अपने घर लौटना चाहते थे। श्रमिकों के अनुसार, वे तीन दिन पहले ही अपने घर से आए थे और इस दौरान उन्होंने कोई काम नहीं किया था।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

श्रमिकों की शिकायत पर श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी श्रमिकों को बिहार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दर से तीन दिनों का भुगतान कराया। इसके अतिरिक्त घर वापसी के लिए यात्रा खर्च भी दिलाया गया। श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी कराई गई।

जांच करने वाली संयुक्त टीम में श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश के अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिवाकर प्रसाद (सुगौली), संगीता कुमारी (तुरकौलिया) और हरिओम कुमार (रक्सौल) शामिल थे।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑