मंगलवार, 10 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग
मोतिहारी: 24 नवंबर को होने वाले ‘नीतीश संवाद’ की सफलता के लिए तैयारी समिति की बैठक आयोजित•स्टाफ नर्स बने CHO को बड़ी राहत: अब 2.40 लाख रुपये का बॉन्ड नहीं भरना होगा, नर्स की नौकरी भी 18 महीने की सेवा में गिनी जाएगी•बिहार में लैब टेक्नीशियन के 1068 पदों की बहाली रद्द, सितंबर 2025 में फॉर्म भरने वाले युवाओं को न वजह बताई गई, न फीस वापसी की बात•30 लाख की गांजा खेप के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पताही में घर पर चला रहे थे मादक पदार्थ का कारोबार•बिहार: CM सम्राट ने 15 अधिकारियों को किया निलंबित, 8 सीओ भी शामिल•बिहार में 10 अधिकारियों का तबादला, मोतिहारी को मिला नया भू-अर्जन पदाधिकारी; चकिया के अधिकारी किशनगंज भेजे गए•

मोतिहारी: 24 नवंबर को होने वाले ‘नीतीश संवाद’ की सफलता के लिए तैयारी समिति की बैठक आयोजित

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
पूर्व विधायक रिंकू सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
पूर्व विधायक रिंकू सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता

खबर: Brajesh Jhaसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित सर्किट हाउस सभागार में आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सह वाल्मीकि नगर के पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह और नरकटिया विधायक विशाल शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सभी पार्टी नेताओं को अलग-अलग टास्क सौंपे गए। बैठक के बाद पूर्व विधायक रिंकू सिंह ने कहा कि 24 नवंबर का आयोजन नीतीश कुमार के 20 वर्षों के सुशासन और कार्यकाल की उपलब्धियों पर केंद्रित रहेगा। कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाकर पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रखने का संकल्प लिया है। आयोजन के बाद पार्टी नेता इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि जिले में 24 नवंबर को होने वाला कार्यक्रम राज्य भर में एक नजीर पेश करेगा और पूर्वी चंपारण जिला इसमें नंबर वन रहेगा। बैठक में दीपक पटेल, दिनेश चंद्र प्रसाद, अमरेंद्र सिंह, शोभा सिंह, शहजाद खान, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र सहनी, वृजमोहन गुप्ता, बिट्टू सिंह, बब्बन कुशवाहा तथा सभी प्रखंड अध्यक्षों सहित अनेक पार्टी नेता मौजूद रहे।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App