मंगलवार, 17 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

निशांत मुख्यमंत्री बने तो आश्चर्य नहीं, सम्राट पर तेजस्वी का तंज; बिहार की सियासत में बयानों का दौर तेज

बोले तेजस्वी- सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो दुनिया का कोई भी आदमी बिहार का मुख्यमंत्री बन सकता है; राजद सांसद के निशांत को सीएम बनाने के प्रस्ताव के बाद गरमाई राजनीति

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
निशांत मुख्यमंत्री बने तो आश्चर्य नहीं, सम्राट पर तेजस्वी का तंज; बिहार की सियासत में बयानों का दौर तेज

खबर व संपादन: धीरज श्रीवास्तव

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री की कुर्सी और निशांत कुमार की भूमिका को लेकर बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। अब राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए ऐसा तंज कसा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

तेजस्वी यादव ने अपने ताजा बयान में कहा, “जिस तरह का बिहार का दुर्भाग्य चल रहा है, निशांत अगर मुख्यमंत्री भी बन जाएं तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा! अगर सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो दुनिया का कोई भी आदमी बिहार का मुख्यमंत्री बन सकता है!”

तेजस्वी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पिछले कुछ दिनों से राजद के नेता लगातार निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की संभावनाओं पर बयान दे रहे हैं। इसके साथ ही सम्राट चौधरी की मुख्यमंत्री के रूप में भूमिका को लेकर भी विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।

राजद सांसद ने दिया था निशांत को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव

दरअसल, इस राजनीतिक चर्चा की शुरुआत राजद सांसद अभय कुशवाहा के बयान से हुई। 15 नवंबर को गया में उन्होंने कहा था कि यदि नीतीश कुमार फिर से राजद के साथ आते हैं तो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव उनका स्वागत करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने तेजस्वी के नेतृत्व में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार किए जाने की बात भी कही थी।

अभय कुशवाहा ने तर्क दिया था कि लालू प्रसाद यादव पहले भी कई नेताओं को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने का काम कर चुके हैं। उनके इस प्रस्ताव के बाद बिहार की राजनीति में जदयू और राजद के बीच संभावित समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत से भी बढ़ी चर्चा

मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी निशांत कुमार को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि निशांत को पार्टी और सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर जदयू को बेहद खुशी होगी। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि निशांत को भविष्य में कौन-सी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

निशांत कुमार फिलहाल बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं।

सम्राट पर पहले भी हमलावर रहे हैं तेजस्वी

तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगातार हमलावर हैं। 11 नवंबर को उन्होंने बिहार में प्रशासनिक अव्यवस्था, अपराध, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे।

इससे पहले 3 नवंबर को सम्राट चौधरी के अपराध को लेकर दिए गए बयान पर भी तेजस्वी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। इस पर तेजस्वी ने वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

फिलहाल निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव राजद सांसद का राजनीतिक बयान है। जदयू की ओर से निशांत को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की बात जरूर कही गई है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में तेजस्वी के ताजा तंज ने बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को और चर्चा में ला दिया है।

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑