बुधवार, 18 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

मोतिहारी: “सिर्फ मेरा फोटो दिखाओ, पुलिस से मिलेगी मुक्ति” कहने वाले भोजपुरी गायक विनोद बेदर्दी पर साइबर थाने में प्राथमिकी

पुलिस को चुनौती देने वाले वायरल वीडियो पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने भोजपुरी गायक विनोद बेदर्दी के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
भोजपुरी गायक विनोद बेदर्दी

खबर: गुंजा कुमारीसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

सोशल मीडिया पर मामला आने पर एसपी ने जारी किया कार्रवाई का निर्देश

मोतिहारी। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन को लेकर विवादित बयान देना भोजपुरी गायक विनोद बेदर्दी को भारी पड़ गया है। गायक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि सिर्फ उनका फोटो दिखाकर पुलिस से मुक्ति पाई जा सकती है। मामला सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

वीडियो में पुलिस को दिखाया छोटा

वायरल वीडियो में गायक कथित तौर पर खुलेआम मोतिहारी पुलिस प्रशासन को चुनौती देते और उसे छोटा दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने पुलिस के बीच अपने नाम का खौफ होने की बात कही और खुद को बहुत बड़ा और काबिल बताया। उनका यह बयान कि “सिर्फ मेरा फोटो दिखाकर पुलिस से मुक्ति पा सकते हैं”, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस के खिलाफ अपमानजनक माना जा रहा बयान

सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करना पुलिस प्रशासन के लिए अपमानजनक माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे बयान से कानून-व्यवस्था के प्रति गलत संदेश जाता है, खासकर युवाओं के बीच। वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोग पुलिसिया कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। गायक का पक्ष मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।

खबर: गुंजा कुमारी
संपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑