Monday, 05 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मोतिहारी: हैप्पी फैमिली ग्रुप ने गोविंदगंज और केसरिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री•सुदीश राम मौत मामले का एसपी ने लिया संज्ञान, सदर SDPO 2 को 24 घंटे में जांच का निर्देश•कोटवा में हिरासत में लिए गए युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने हाजत में पिटाई और 50 हजार मांगने का लगाया आरोप•शिफ्ट होगा रघुनाथपुर बस स्टैंड! शहर के अंदर नहीं चलेंगी बसें- एसपी•उमेश की मौत के बाद ठेले पर शव भेजने का मामला: रघुनाथपुर थाने के गश्ती पदाधिकारी निलंबित, थानाध्यक्ष से जवाब तलब•मक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पट्टीदार पर लगाया हत्या का आरोप•Motihari: पत्नी और बच्चों की हत्या की फिराक में था पति, पुलिस ने दबोचा•चार बच्चियों की मौत के बाद डीएम की त्वरित पहल, आठ घंटे में परिजनों को मिला 16 लाख का मुआवजा•कोभी का बिया लाने मोतिहारी आ रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी•मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत, जन्मदिन का जश्न मातम में बदला•तुरकौलिया में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, चार माह पहले हुई थी चोरी•मोतिहारी: सुगौली थाना क्षेत्र के दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित•

मोतिहारी: हैप्पी फैमिली ग्रुप ने गोविंदगंज और केसरिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

गांधी मैदान के हैप्पी फैमिली ग्रुप ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर बांटी खाद्य सामग्री, स्थानीय लोगों ने की सराहना।

मोतिहारी के गोविंदगंज एवं केसरिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में रविवार को हैप्पी फैमिली ग्रुप, गांधी मैदान मोतिहारी द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने की सामाजिक भावना के साथ ग्रुप के सदस्य खुद बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे और उन्हें खाने-पीने की आवश्यक सामग्री सौंपी। राहत सामग्री मिलने पर पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली।

इस राहत वितरण कार्यक्रम के अवसर पर हैप्पी फैमिली ग्रुप के सम्मानित सदस्य शिव पूजन गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रो. एसपी शर्मा, पत्रकार रत्नेश कुमार, राजकिशोर जी, शैलेश जी और विपुल जी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक विपदा में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना केवल सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। एक छोटा सा प्रयास भी किसी जरूरतमंद के जीवन में राहत ला सकता है। वहीं स्थानीय लोगों ने हैप्पी फैमिली ग्रुप के इस कदम की सराहना की और कहा कि संकट की स्थिति में सक्षम लोगों का आगे आना प्रेरणादायक है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App