Thursday, 24 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
मोतिहारी के आसमान में गरजे सूर्यकिरण के हॉक विमान, 25 सितंबर को दिखेगा रोमांचक एयर शोउपभोक्ता आयोग का आदेश: मोतिहारी को-ऑपरेटिव बैंक को ग्राहक को 8.20 लाख रुपये देने का निर्देशरिश्वत नहीं दिया तो उत्पाद के दरोगा ने युवक का पीठ कर दिया लाल, न्यायालय के आदेश पर अब हो रही जांचपुलिस दीदी का एक्शन: मेहसी गर्ल्स हाईस्कूल के बाहर 4 नाबालिग समेत 9 मनचले हिरासत मेंMotihari: राजन सहनी हत्याकांड-चाकू मारने वाला सिद्धार्थ कुमार गिरफ्तार, प्रथम कुमार भी पुलिस की गिरफ्त मेंजब्त बाइक की यांत्रिक जांच रिपोर्ट 6 माह से लंबित, रक्सौल कोर्ट ने जिला MVI को जारी किया रिमाइंडर नोटिसमोतिहारी में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तारसुगौली में स्कॉर्पियो से 397.4 लीटर विदेशी शराब बरामद, 46 कार्टन जब्तबांका में DCM ट्रक से 5688 लीटर विदेशी शराब बरामद, जनरेटर के केबिन में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराबदरपा में डिजिटल क्रिएटर के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर नकदी-गहने ले गए बदमाश

रिश्वत नहीं दिया तो उत्पाद के दरोगा ने युवक का पीठ कर दिया लाल, न्यायालय के आदेश पर अब हो रही जांच

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

50 हजार रुपये नहीं देने पर युवक की पिटाई का आरोप, उत्पाद विभाग के ASI पर गंभीर सवाल

शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक ने रिश्वत मांगने और हाजत में मारपीट का लगाया आरोप

मोतिहारी: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए एक युवक से कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने और रकम नहीं देने पर उसकी पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मामला छौड़ादानो चेक पोस्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला न्यायालय परिसर तक पहुंचा, जहां अधिवक्ताओं ने घटना की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, शराब पीने के आरोप में सनोज महतो को मद्यनिषेध विभाग की टीम ने पकड़ा था। युवक और उसके परिजनों का आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज में विभाग के एएसआई धर्मेंद्र राम ने 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम देने से इनकार करने के बाद युवक को हाजत में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।

पेशी के दौरान सामने आया मामला

मामला उस समय सामने आया, जब युवक को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान देखकर न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जांच कराने की मांग उठी।

न्यायालय ने जांच के दिए निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्पाद विशेष न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। अब जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि युवक के शरीर पर चोट कैसे आई और उसके द्वारा लगाए गए रिश्वत मांगने तथा मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद न्यायालय परिसर में भी मामले को लेकर चर्चा रही। युवक के परिजनों ने संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल न्यायालय के निर्देश के बाद जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: खबर में लगाए गए आरोप संबंधित पक्ष के दावे पर आधारित हैं। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के निष्कर्ष के बाद ही होगी।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks