Saturday, 03 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
चार बच्चियों की मौत के बाद डीएम की त्वरित पहल, आठ घंटे में परिजनों को मिला 16 लाख का मुआवजा•कोभी का बिया लाने मोतिहारी आ रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी•मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत, जन्मदिन का जश्न मातम में बदला•तुरकौलिया में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, चार माह पहले हुई थी चोरी•मोतिहारी: सुगौली थाना क्षेत्र के दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित•नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाकर लिया जा रहा था कर्ज! मोतिहारी में तीन गिरफ्तार, 350 ब्लैंक कार्ड बरामद•अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सितंबर में 13 अभियुक्तों को सजा; किसी को 3 साल तो किसी को 1.5 साल की जेल•पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसलों पर हुई चर्चा•पहाड़पुर में तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा•बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, राहत शिविर में पीड़ितों का जाना हाल•आज का राशिफल – शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026•मोतिहारी में बड़े कपड़ा कारोबारी के यहां GST की छापेमारी,व्यवसाई ने मौके पर जमा कराया 40 लाख जीएसटी•

चार बच्चियों की मौत के बाद डीएम की त्वरित पहल, आठ घंटे में परिजनों को मिला 16 लाख का मुआवजा

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

पूर्वी चंपारण: पहाड़पुर के बनकट गांव में चार नाबालिग बच्चियों की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत पहुंचाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर घटना के महज आठ घंटे के भीतर चारों मृत बच्चियों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंप दिया गया। इस तरह चारों परिवारों को कुल 16 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह पहाड़पुर थाना क्षेत्र की इनरवाभार पंचायत के बनकट गांव स्थित गीदा चवर में तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई थी। मृतकों में प्रमोद महतो की 13 वर्षीय पुत्री सोनामति कुमारी और 10 वर्षीय पुत्री फूलनति कुमारी, अच्छेलाल महतो की छह वर्षीय पुत्री प्रतिभा कुमारी तथा वीरेंद्र महतो की 10 वर्षीय पुत्री कृति कुमारी शामिल थीं। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना के बाद जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को तत्काल अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद अंचल प्रशासन ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए चारों परिवारों को आठ घंटे के भीतर सहायता राशि का चेक उपलब्ध करा दिया।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई में जिलाधिकारी के निर्देश और अंचल स्तर पर अधिकारियों की सक्रियता महत्वपूर्ण रही। आमतौर पर आपदा से जुड़ी घटनाओं के बाद राहत राशि के भुगतान में प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस मामले में प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए उसी दिन सहायता उपलब्ध करा दी। इससे शोक में डूबे परिवारों को तत्काल आर्थिक सहारा मिला।

हालांकि, चार मासूम बच्चियों को खोने का दुख किसी आर्थिक सहायता से कम नहीं हो सकता, लेकिन ऐसी विपदा के समय प्रशासन का संवेदनशील रवैया और त्वरित राहत पहुंचाना पीड़ित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है।

**पहले पढ़ें:** इस हादसे की शुरुआती खबर DB Breakings ने शुक्रवार को ही प्रकाशित की थी। तालाब में डूबने की घटना, बच्चियों की पहचान और गांव में पसरे मातमी माहौल की पूरी जानकारी के लिए पहाड़पुर में तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत की पूरी खबर यहां पढ़ें।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App