Saturday, 03 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
चार बच्चियों की मौत के बाद डीएम की त्वरित पहल, आठ घंटे में परिजनों को मिला 16 लाख का मुआवजा•कोभी का बिया लाने मोतिहारी आ रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी•मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत, जन्मदिन का जश्न मातम में बदला•तुरकौलिया में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, चार माह पहले हुई थी चोरी•मोतिहारी: सुगौली थाना क्षेत्र के दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित•नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाकर लिया जा रहा था कर्ज! मोतिहारी में तीन गिरफ्तार, 350 ब्लैंक कार्ड बरामद•अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सितंबर में 13 अभियुक्तों को सजा; किसी को 3 साल तो किसी को 1.5 साल की जेल•पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसलों पर हुई चर्चा•पहाड़पुर में तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा•बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, राहत शिविर में पीड़ितों का जाना हाल•आज का राशिफल – शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026•मोतिहारी में बड़े कपड़ा कारोबारी के यहां GST की छापेमारी,व्यवसाई ने मौके पर जमा कराया 40 लाख जीएसटी•

कोभी का बिया लाने मोतिहारी आ रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
oplus_0

रघुनाथपुर में बस की चपेट में आने से बाइक सवार उमेश कुमार की गई जान, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मोतिहारी: कोभी का बिया लाने मोतिहारी आ रहे एक युवा किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश कुमार पिता नथुनी साह के रूप में हुई है। वह तुरकौलिया के माठवा गांव का निवासी था। उनकी शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का हेलमेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिर व शरीर का ऊपरी हिस्सा में गंभीर रूप से चोट आ गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया

जानकारी के अनुसार, उमेश कुमार पेशे से किसान थे। शनिवार को वह कोभी का बिया लाने के लिए बाइक से मोतिहारी आ रहे थे। बलुआ की ओर जाने के दौरान बस स्टैंड के बाद और दुर्गा मंदिर कुछ पहले हादसा हो गया। बताया जाता है कि विपरीत दिशा से आ रही मां भवानी कंपनी के बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जहां बुरी तरह जख्मी होने के कारण उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि घर से निकलने से पहले उमेश ने अपने बगलगीर मंतोष कुमार से भी साथ चलने के लिए पूछा था। हालांकि, मंतोष उनके साथ नहीं गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उमेश अपनी तरफ से बाइक चला रहे थे। लोगों ने हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

शव लेकर रघुनाथपुर पहुंचे परिजन, सड़क जाम

घटना के बाद शव को पहले सदर अस्पताल लाया गया। बाद में परिजन शव लेकर रघुनाथपुर चले गए। वहां स्थानीय लोग भी परिजनों के समर्थन में जुट गए और सड़क जाम कर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत और लोगों को समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद एंबुलेंस से शव को दोबारा सदर अस्पताल भेजा गया।

शव को ठेला गाड़ी से अस्पताल भेजने पर परिजनों ने जताई नाराजगी

हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि पुलिस ने मृतक के शव को एंबुलेंस के बजाय जुगाड़ ठेला गाड़ी से सदर अस्पताल भेजा। इसको लेकर परिजनों में काफी आक्रोश था। इसी नाराजगी के बीच परिजन शव को अस्पताल से लेकर सड़क पर पहुंच गए और वहां रखकर जाम कर दिया। परिजन इस मामले में पुलिस की व्यवस्था और संवेदनशीलता पर सवाल उठा रहे थे।

अस्पताल पहुंचे सदर डीएसपी

घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी दिलीप कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे। समाचार संप्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। तीन महीने पहले ही वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाले उमेश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कुछ महीने पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App