Sunday, 20 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
मोतिहारी: छतौनी में स्कूटी से 57 पीस 8 PM फ्रूटी शराब बरामद, भीड़ का फायदा उठाकर तस्कर फरारMotihari: 13 करोड़ के पुल पर उद्घाटन के 20 दिन बाद सवाल, एप्रोच रोड में 20 फीट लंबी दरार और धंसावपताही थाना में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क, जिले के सभी थानों में होगी CWPO की नियुक्तिपूर्वी चंपारण के थानों में चला सफाई अभियान, थाना प्रभारी से जवान तक ने उठाई झाड़ूमोतिहारी: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने रघुनाथपुर के बिरता टोला में चलाया विधिक जागरूकता अभियानरफ्तार का कहर: चोरमा में भारतमाला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौतमोतिहारी: चरस तस्करी मामले में नेपाल निवासी अनोज कुमार को 10 साल की सजा, 2 लाख का जुर्मानाअभियान बसेरा को लेकर डीएम ने दिए निर्देश, वास भूमि से वंचित लोगों से मांगे जाएंगे आवेदनBig Breaking: मधुबन में ज्वेलर्स की दुकान से 4.50 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार हुए बदमाशMotihari: पोखर में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, देर शाम पानी में मिला शव

पताही थाना में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क, जिले के सभी थानों में होगी CWPO की नियुक्ति

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील पुलिसिंग और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए की गई शुरुआत।

पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना परिसर में बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित सहायता, संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्प डेस्क/चाइल्ड कॉर्नर की शुरुआत की गई है। इसका उद्घाटन रविवार को किया गया।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक संवेदनशील बनाने के लिए थानों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पताही थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों में चरणबद्ध तरीके से चाइल्ड हेल्प डेस्क और चाइल्ड कॉर्नर शुरू किया जाएगा।

एसपी ने जानकारी दी कि बच्चों से संबंधित मामलों की बेहतर देखरेख और कार्रवाई के लिए सभी थानों में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी (CWPO) की नियुक्ति की जा रही है। चाइल्ड हेल्प डेस्क के माध्यम से बच्चों से संबंधित शिकायतों और मामलों में उन्हें आवश्यक सहायता, संरक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

पुलिस का प्रयास है कि बच्चों को थाने में किसी प्रकार का भय या असहजता महसूस न हो और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और समझा जाए। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित वातावरण और आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks