पकड़ीदयाल। भारतमाला रोड स्थित चोरमा पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थरभीतिया पंचायत के मझौलिया निवासी रौशन यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, चोरमा पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक सवार की कथित तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
हादसे में अंकुश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में शामिल बाइक और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

