Sunday, 27 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
किशनगंज रिफाइंड तेल लूटकांड का खुलासा: 97 टीना तेल बरामद, चकिया से दो कारोबारी गिरफ्तार•पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर के तुलसीपट्टी में अवैध शराब के मिनी गोदाम का भंडाफोड़, ड्रम और सिलेंडर जब्त•गंडक में जलप्रलय का खतरा! डीएम ने संभाली कमान, तटबंध से लेकर नाव और आश्रय स्थल तक तैयारी•पुलिस लाइन में एंटी-रायट मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों की हुई जांच•पाकिस्तान से ढाका तक शहजाद भट्टी का नेटवर्क! जानिए कौन है शहजाद•मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल में मिले देशविरोधी वीडियो•सदर अस्पताल की इनडोर से इमरजेंसी तक खुली व्यवस्था की पोल•गंडक में फिर बढ़ा पानी का दबाव: 4.04 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज, देवघाट पर 5.25 लाख; 2024 के बाढ़ पीक से तुलना•ढाका में मनाया गया 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, डॉ. दीपशिखा सम्मानित•चिरैया थाना में शराबी की पिटाई का वीडियो वायरल, SI मधुकर कुमार को शो-कॉज, देखे वीडियो भी•

पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर के तुलसीपट्टी में अवैध शराब के मिनी गोदाम का भंडाफोड़, ड्रम और सिलेंडर जब्त

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

पानी से घिरे दुर्गम इलाके में चल रहे शराब निर्माण सेटअप पर कल्याणपुर पुलिस ने की कार्रवाई।

पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसीपट्टी में पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गोदाम का भंडाफोड़ किया है। चारों तरफ पानी से घिरे दुर्गम इलाके के बीच तस्करों द्वारा शराब निर्माण का यह सेटअप तैयार किया गया था।

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार के निर्देश पर अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस छापेमारी को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 250 लीटर क्षमता के 12 बड़े ड्रम, 50-50 लीटर के दो ड्रम और गैस सिलेंडर समेत शराब बनाने से जुड़ी अन्य सामग्रियां बरामद की हैं।

मुश्किल और पानी से भरे रास्ते के बावजूद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तस्करों की योजना को नाकाम कर दिया। पुलिस इस कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App

Enable Notifications OK No thanks