Friday, 16 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मोतिहारी में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी•गलगोटिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में MCA छात्र का शव मिला,कन्नौज का रहने वाला था युवक•बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, नगर आयुक्त संग खाया बाटी-चोखा•स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईडी को भेजे गए रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल•मोतिहारी में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट का दावा, एसपी ने बताया मामला संदिग्ध, पिस्टल के बल पर घर में घुसे थे बदमाश•वाराणसी में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, तीन मंजिला मकान ढहा•मोतिहारी में खुलेगी नई चीनी मिल, सांसद राधामोहन सिंह बोले- ‘DM नहीं आते तो नहीं मिलती जमीन’•सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के NDA प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षा मंत्री ने संभाला मोर्चा,कहा-त्योहार से पहले मिलेगा शिक्षकों को वेतन•दुर्गा पूजा में भी खाते हैं मछली-मटन! जानिए बंगाल की अनोखी खानपान परंपरा•अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल•मोतिहारी में गिरफ्तार हुआ आरोपी, पिस्टल-कारतूस से लेकर विदेशी शराब तक बरामद,खुद को बताता पत्रकार•

मधेपुरा में दिनदहाड़े PhD छात्र की गोली मारकर हत्या, विधायक प्रो. चंद्रशेखर के रिश्तेदार थे प्रिंस रंजन

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मधेपुरा, बिहार: बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक PhD छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी सुनील यादव के 25 वर्षीय बेटे प्रिंस रंजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस रंजन सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर के रिश्तेदार थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विश्वविद्यालय जाते समय मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, प्रिंस रंजन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पल्सर बाइक से अपने घर से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ में गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर के पश्चिम बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात के बाद फरार हुए अपराधी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल प्रिंस रंजन की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App