Saturday, 03 October 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
BREAKING
मक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पट्टीदार पर लगाया हत्या का आरोप•Motihari: पत्नी और बच्चों की हत्या की फिराक में था पति, पुलिस ने दबोचा•चार बच्चियों की मौत के बाद डीएम की त्वरित पहल, आठ घंटे में परिजनों को मिला 16 लाख का मुआवजा•कोभी का बिया लाने मोतिहारी आ रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी•मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत, जन्मदिन का जश्न मातम में बदला•तुरकौलिया में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, चार माह पहले हुई थी चोरी•मोतिहारी: सुगौली थाना क्षेत्र के दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित•नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाकर लिया जा रहा था कर्ज! मोतिहारी में तीन गिरफ्तार, 350 ब्लैंक कार्ड बरामद•अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सितंबर में 13 अभियुक्तों को सजा; किसी को 3 साल तो किसी को 1.5 साल की जेल•पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसलों पर हुई चर्चा•पहाड़पुर में तालाब में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा•बाढ़ प्रभावित संग्रामपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, राहत शिविर में पीड़ितों का जाना हाल•

मक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पट्टीदार पर लगाया हत्या का आरोप

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मक्के के खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के ही विनय सहनी की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। शव घर के पीछे स्थित मक्के के खेत में मिला। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अपने पट्टीदार पर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, शव मिलने के बाद परिजन उसे घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर स्थित पट्टीदार राजेंद्र सहनी के दरवाजे पर लेकर पहुंच गए। वहां शव रखकर हत्या का आरोप लगाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पीपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि विवाहिता की मौत के पीछे क्या वजह रही और जमीन विवाद का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
📱

DB Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब DB Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक DB Breakings App