ग्राम-चिकनी के पास वाहन जांच के दौरान गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, पश्चिम बंगाल नंबर की कार जब्त।
मोतिहारी के हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 86.760 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने कार सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम-चिकनी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर WB06L7907) को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट के नीचे बने तहखाने से कुल 86.760 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मोतिहारी पुलिस और हरपुर थाना द्वारा इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES

