मोतिहारीः पूर्वी चम्पारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है।एनएच 27 पर चकिया बाइपास ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई।इस हादसे में बाइक पर सवार चार लोगों में से दो की मौके पर हीं मौत हो गई।जबकि एक बच्ची समेत दो लोग जख्मी हो गए।मृतकों में बाइक सवार देवर और भाभी शामिल हैं। जबकि मृतका के पति और उनकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों को इलाज के लिए चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के कथैया थाना क्षेत्र स्थित जसौली कांटा के रहने वाले जयप्रकाश कुमार और पूनम देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के जसौली कांटा के रहने वाले रविंद्र राम अपनी पत्नी पूनम देवी,तीन वर्षीया बेटी अंशिका कुमार और भाई जयप्रकाश राम के साथ एक हीं बाइक से अपने ससुराल पिपरा थाना क्षेत्र के सीताकुंड जा रहे थे।बाइक जयप्रकाश राम चला रहा था।उसी दौरान एनएच 27 पर चकिया बाइपास ओवरब्रिज के पास बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई और पहले से खड़ी ट्रक में बाइक पीछे से जाकर टकरा गई।इस घटना में बाइक चला रहे जयप्रकाश राम और पूनम देवी की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई।वहीं मृतका के पति रविन्द्र राम और उनकी तीन वर्षीय पुत्री अंशिका गंभीर रुप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चकिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजीव ने बताया कि घायल रविन्द्र के पैर और कमर में तथा बच्ची अंशिका के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।जिनका इलाज जारी है।
इधर,पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी दी है।परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES



