\n\n
Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

पताही के पदुमकेर में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

पकड़ीदयाल अनुमंडल के अधिकारियों संग बैठक में आवास योजना, सोलर लाइट और भूमि आवंटन पर हुई चर्चा।

16 सितंबर 2026 को पताही प्रखंड के पदुमकेर स्थित पंचायत सरकार भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पकड़ीदयाल अनुमंडल के सभी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा और सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने पकड़ीदयाल अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) से आवास योजना की पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही योजना से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों को अविलंब लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, अनुमंडल अंतर्गत जिन पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अधूरा है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान प्रखंड विकास अधिकारियों और प्रखंड पंचायत राज अधिकारियों को पंचायतों में स्थापित सोलर लाइटों की जांच करने तथा खराब पाई गई लाइटों को तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली गई और पंचायतों में चल रही सभी विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

अंचल कार्यालयों के कामकाज को लेकर पकड़ीदयाल अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे कार्यालयीन कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही नए पंचायत सरकार भवन, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई और नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का जिम्मा अंचलाधिकारियों को सौंपा गया। कायाकल्प योजना के तहत मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारियों एवं प्रखंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक पंचायत से 10-10 योजनाओं को चयनित कर लागू करने के दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने और लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न होने देने के सख्त निर्देश दिए।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks