रविवार, 15 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग

पकड़ीदयाल: अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

शेखपुरवा-चोरमा पथ पर मियां गाछी के पास शुक्रवार की देर रात हादसा। एंबुलेंस नहीं मिलने और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पताही सीएचसी में हंगामा किया। मृतक की पहचान नवलेश दास के रूप में हुई, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
पकड़ीदयाल सड़क दुर्घटना के बाद पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद पुलिस और ग्रामीण
पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस और ग्रामीण। फोटो: Daily Breakings

खबर: गुंजा कुमारीसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के शेखपुरवा-चोरमा पथ पर मियां गाछी के समीप शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान परसौनी कपूर गांव निवासी राजेश्वर दास के पुत्र नवलेश दास के रूप में की गई है।

पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हादसे के बाद जुटे पुलिसकर्मी और ग्रामीण
पताही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हादसे के बाद पहुंची पुलिस और जुटे ग्रामीण।

तीन युवक बाइक पर घर लौट रहे थे

ग्रामीणों के अनुसार, पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव के तीन युवक नवलेश दास, प्रकाश और कृष्णा एक बाइक पर सवार होकर पकड़ीदयाल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शेखपुरवा-चोरमा पथ पर मियां गाछी के समीप तेज गति से आ रही अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को पताही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने नवलेश दास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रकाश और कृष्णा को प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नवलेश की मौत की खबर मिलते ही परसौनी कपूर गांव में मातम छा गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

इधर, सीएचसी में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

परसौनी कपूर गांव के पूर्व मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गांव के नवलेश की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

पताही पुलिस: अभी आवेदन नहीं मिला

इस संबंध में पताही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो युवक घायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर: गुंजा कुमारी / संपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑