शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 LIVE Daily Breakings — खबर सबसे पहले
ताजा और भरोसेमंद खबरें
ब्रेकिंग
अररिया में दोस्त ने दोस्त के सिर में मारी गोली, रुपये के विवाद में हत्या; ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा•जदयू MLC खालिद अनवर ने कहा देश बुलडोजर से नहीं, अंबेडकर के संविधान से चलेगा•बिहार में हर ई-चालान पर निजी एजेंसी को मिलेंगे 350 रुपये, रोज 5 हजार चालान की सीमा तय•छठ पर पूर्वी चंपारण में सुरक्षा का बड़ा इंतजाम, 1029 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की रहेगी तैनाती•मैथिली ठाकुर के पिता के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, मापी में सरकारी रास्ते पर मिला अतिक्रमण; तोड़ा गया पक्का निर्माण•ढाका के चंद्रहिया में मातम, 8 वर्षीय दिव्यांशु की हत्या से दहला गांव; दो दिन से लापता मासूम का पोखर में मिला शव•

जदयू MLC खालिद अनवर ने कहा देश बुलडोजर से नहीं, अंबेडकर के संविधान से चलेगा

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
जदयू एमएलसी खालिद अनवर
जदयू एमएलसी खालिद अनवर

खबर: Brajesh Jhaसंपादन व प्रकाशन: धीरज श्रीवास्तव

मोतिहारी: राज्य में एमएलसी चुनाव के बाद एनडीए के अंदर सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है।इधर कुछ दिनों से जदयू नेताओं के सुर बदले-बदले से लग रहे हैं।शुक्रवार को एक कार्यक्रम में मोतिहारी पहुंचे जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कुछ ऐसा कहा।जिससे प्रतित होता है कि एनडीए में ऑल इज वेल की स्थिति नहीं है।खालिद अनवर ने कहा कि यह देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा।किसी के बुलडोजर से देश नहीं चलेगा।कुछ लोगों के द्वारा ऐसा इम्प्रेशन क्रिएट किया जा रहा है कि देश में गरीब,दलित,पिछड़े और मुसलमानों की कुछ हैसियत नहीं हैं।जबकि संविधान 140 करोड़ जनता का इज्जत करना सिखाता है।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को दरकिनार अंग्रेज भी करते रहे हैं।जो भी इस देश के सत्ता में आता है।वह मुसलमानों की अनदेखी करता है।देश में गरीब,दलित,पिछड़े और मुसलमानों को आजादी के 70 वर्षों तक उनका हक नहीं दिया गया है।हमारे पूर्वजों ने मिलकर इस देश को आजाद इसलिए नहीं कराया था कि कुछ लोग मलाई खाएं।यह देश 140 करोड़ लोगों का है और संविधान एक सौ चालीस करोड़ लोगों के लिए है।संविधान की आत्मा को बुलडोजर के जरिए तोड़ा जा रहा है।इसमें किसी का नाम क्या लूं।ये सरकारें तो आती जाती रहेंगी।इसलिए चंपारण की इस भूमि से देश को पैगाम-ए-आजाद काॅन्फ्रेस के माध्यम से आगामी 22 नवंबर को मिल्ली बेदारी का पैगाम दिया जाएगा।

📢 ताज़ा खबरें सीधे WhatsApp परWhatsApp चैनल से जुड़ें

About The Author

Share: WhatsApp Facebook X Telegram
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को IT नियम 2021 के नियम 18 के तहत जानकारी प्रदान की गई है | Information furnished to MIB under Rule 18, IT Rules 2021
📱

Daily Breakings App

खबरों से हमेशा जुड़े रहें

अब Daily Breakings की खबरें अपने मोबाइल पर और भी आसानी से पढ़ें।

⬇️ अभी App डाउनलोड करें

✓ आधिकारिक Daily Breakings App

↑