कुर्सी गांव में शोक की लहर, करहारा मुखिया समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया दुख
मधेपुर, संतोष कुमार मंडल। मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत कुर्सी गांव में लोजपा (रामविलास) के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की माता नूनू दाई देवी के निधन से शोक का माहौल है। 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने बीते शुक्रवार को अपने निज आवास पर अंतिम सांस ली।
नूनू दाई देवी धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से परिवार के सदस्यों को गहरा आघात पहुंचा है। उनके तीन पुत्र चन्द्रकिशोर सिंह, नवल किशोर सिंह और कौशल किशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह तथा दो पुत्रियां सुनीता देवी और विभा सिंह हैं। उनका परिवार नाती-पोतों से भरा-पूरा है।
निधन की खबर मिलते ही कुर्सी गांव समेत आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। करहारा पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति झा, भाजपा पटना कार्यालय प्रभारी दिलीप मिश्र, रामकिशोर चौधरी और विकास मिश्रा सहित लोजपा के कई नेताओं तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।
नेताओं और स्थानीय लोगों ने दिवंगत नूनू दाई देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य और संबल मिलने की कामना की।
रिपोर्ट: संतोष कुमार मंडल | स्थान: मधेपुर, मधुबनी
About The Author
ShriGanesh Kundli · HELIOXEN TECHNOLOGIES
