मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना परिसर में एक व्यक्ति के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। बताया जाता है कि पीड़ित थाना क्षेत्र के बेलही गांव का निवासी है।
मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि SI मधुकर कुमार द्वारा एक व्यक्ति को शराब के नशे में पकड़ा गया था। एसपी के अनुसार, नशे की हालत में उक्त व्यक्ति थाना परिसर में गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान अपर थानाध्यक्ष (AD SHO) द्वारा उसकी पिटाई की गई।
एसपी ने बताया कि मामले में SI मधुकर कुमार को शो-कॉज किया गया है। पुलिस पूरे मामले में संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
इधर, घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

