Saturday, 19 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

बैंककर्मी के आवास पर शराब पार्टी, चार पीएनबी कर्मियों समेत पांच गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी। शहर के बेलवनवा इलाके में एक बैंककर्मी के आवास पर चल रही शराब पार्टी की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के चार कर्मी शामिल हैं। कार्रवाई शुक्रवार की देर रात किए जाने की सूचना है।पुलिस की ओर से गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रतीक सिंह (35), इंद्रजीत कुमार (25), संजय कुमार (28), रंजन कुमार (41) और ललन सिंह (35) के रूप में बताई गई है। इनमें चार के पीएनबी से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस ने सभी को बेलवनवा क्षेत्र से पकड़ा।इस मामले में एक तरफ पुलिस की ओर से पांचों के शराब सेवन की पुष्टि किए जाने की बात कही गई है, वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार पांचों का अस्पताल में मेडिकल जांच नहीं कराया गया था। इससे मेडिकल जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पांचों के एल्कोहॉल सेवन करने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। शराबबंदी वाले बिहार में बैंककर्मियों के इस तरह पकड़े जाने की घटना के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।फोटो कैप्शन: बेलवनवा में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपित।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks