Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

छौड़ादानों में सनसनी: सरकारी खेसरा पंजी निजी हाथों में, कर्मचारी का खेल बेनकाब, गिरफ्तारी के साथ निलंबन!

1 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
पुलिस हिरासत में निलंबित कर्मचारी कुमुद रंजन व निजी व्यक्ति प्रमोद कुमार
पुलिस हिरासत में निलंबित कर्मचारी कुमुद रंजन व निजी व्यक्ति प्रमोद कुमार

छौड़ादानों, 22 मार्च 2025:

छौड़ादानों अंचल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अंचल की खेसरा पंजी की मूल प्रति एक निजी व्यक्ति प्रमोद कुमार के कब्जे में पकड़ी गई। प्रमोद इस संवेदनशील सरकारी दस्तावेज की छायाप्रति बनाने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने समय रहते उसे धर दबोचा। इस सनसनीखेज मामले में प्रमोद के साथ-साथ राजस्व कर्मचारी कुमुद रंजन भी लपेटे में आ गए, जिन पर मूल प्रति को अनाधिकृत हाथों में सौंपने का आरोप है।


सूचना मिलते ही छोड़ादनो थाना में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और गिरफ्तारी कर ली गई। कुमुद रंजन की लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच शुरू हो चुकी है कि आखिर यह दस्तावेज निजी हाथों तक कैसे पहुंचा और इसका क्या दुरुपयोग होने वाला था।
स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में कोई ढील नहीं बरती जाएगी और सरकारी कागजातों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks