\n\n
Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

एसपी ने साइबर अपराध के मामलों में दे दी बड़ी राहत

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
चैंबर के कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल व अन्य

मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स संगठन के द्वारा आयोजित जिला प्रशासनव्यवसाई संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी ने कहा कि साइबर फ्रॉड के मामलों में जितना पैसा गलत तरीके से आया रहेगा अब उतने राशि को ही फ्रिज किया जाएगा…

मोतिहारी: एसपी स्वर्ण प्रभात ने व्यवसायियों को साइबर अपराध के मामलों में बड़ी राहत देने का आश्वाशन दिया है। गुरुवार को मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स संगठन के द्वारा आयोजित जिला प्रशासन व्यवसाई संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी ने कहा कि साइबर फ्रॉड के मामलों में जितना पैसा गलत तरीके से आया रहेगा अब उतने राशि को ही फ्रिज किया जाएगा। मतलब यह कि उतने राशि की निकासी पर ही रोक रहेगी। जबकि वर्तमान व्यवस्था में अगर किसी के खाते में फ्रॉड का पैसा आता है तो पूरे खाता को ही ब्लॉक कर दिया जाता है। बताते चले कि कार्यक्रम का आयोजन शहर के बरियारपुर स्थित होटल रामसन प्लाजा में किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष अंगद कुमार सिंह ने की। जिसमें जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के अलावा नगर निगम आयुक्त सुमन सौरभ यादव, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, नवपदस्थापित ट्रैफिक डीएसपी नवल किशोर, साइबर डीएसपी अभिनव पराशर सहित चैंबर से जुड़े दर्जनों व्यवसायियों ने शिरकत की। आगत अतिथियों का चैंबर के पदाधिकारियों ने स्वागत बुके और चेंबर का मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में महासचिव आलोक कुमार ने विभिन्न सदस्यों और जिला के कोने कोने से आए व्यावसायिक संघों के तरफ से प्राप्त सुझाव एवं शिकायतों को पहले प्रस्तुत किया। व्यवसाईयों द्वारा मूल रूप से विभिन्न लाइसेंसों के आवेदन एवं नवीकरण में हो रही बाधा को दूर करने तथा नगर निगम के द्वारा साफ सफाई एवं ट्रैफिक के मुद्दे पर काम करने की जरूरत पर बल दिया गया। जहां जिलाधिकारी व्यवसायियों को हो रही परेशानी को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं नगर निगम आयुक्त ने कुछ सुविधाओं को ऑनलाइन करने की जानकारी दीएवं नगर निगम के द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।
इसके पश्चात जिले के विभिन्न व्यावसायिक संगठन से आए हुए पदाधिकारीयों ने अपनी अपनी बात रखी। इस संवाद कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि कई मुद्दों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ऑन द स्पॉट निराकरण कर दिया। वहीं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ने संवाद कार्यक्रम सार्थक हो एवं इसकी नियमित समीक्षा होती रहे इसके लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

खुले में मांस बिक्री पर नाराजगी:
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकतर लोगों ने खुले में बढ़ रहे मांस बिक्री पर अपना विरोध जताया। इससे होने वाली परेशानियों पर भी चर्चा की गई।

संवाद कार्यक्रम में बलुआ व्यवसाई संघ, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, स्वर्णकार संघ, प्लाईवुड एसोसिएशन, चकिया चैंबर, हरसिद्धि चैंबर, घोड़ासहन चैंबर, रामगढ़वा चैंबर, सुगौली चैंबर, अरेराज चैंबर के प्रतिनिधि सहित मोतिहारी नगर निगम के डिप्टी मेयर डा. लाल बाबू प्रसाद, मोतिहारी चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, संजय जयसवाल , अनुपम जायसवाल, राजीव विजडम, महेश सिन्हा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य श्याम कुमार, अरविंद सर्राफ, रवि शेखर, राय राहुल शर्मा, पूर्व महासचिव अभिमन्यु कुमार, हेमंत कुमार, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में जिले के व्यवसाई सहभागी बने।

वहीं उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त जानकारी मोतिहारी चैंबर के महासचिव सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी है।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks