Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

हरासिद्धि की एक बारात मे खुलेआम कर रहे थे फायरिंग, पुलिस ने मामले में दो को उठाया

पुलिस गिरफ्त में आरोपित युवक

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

– देशी कट्टा व चार कारतूस बरामद

आशा कुमारी
मोतिहारी
पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरियाडीह पंचायत के धवही गाँव में शुक्रवार की रात एक बारात समारोह में फायरिंग कर रहे दो युवको को पुलिस ने छापेमारी कर दो देशी पिस्टल व चार कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया दोनों युवक रामगढ़वा थाना के पंचभिड़‌वा के रहने वाले है। पकडे गए युवक हरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र संतोष कुमार पिता -हरेन्द्र प्रसाद यादव एवं साहेब यादव के. पुत्र राहुल कुमार है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि धवही के अर्जुन यादव की पुत्री की शादी का बारात आया था। उसी बारात मे उक्त दोनों युवक आये थे।आर्केस्ट्रा मे नाच गान के दौरान दोनों युवक देशी पिस्टल से फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग करने से इलाके मे थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गया। जिसकी सूचना अरेराज डीएसपी रंजन कुमार को मिली। उन्होंने हरसिद्धि थानाध्य्क्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा। टीम मे अपर थानाध्यक्ष मनीष राज, दारोगा राजेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच छापेमारी की। पुलिस को देख दोनों युवक भागने का प्रयास किये। परन्तु अपर थानाध्यक्ष मनीष राज ने खदेड कर दोनों को हथियार के साथ पकड़ लिया। डीएसपी रंजन कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले मे पुलिस एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। हथियार कहा से लाये थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

 

About The Author

Enable Notifications OK No thanks