Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

हरसिद्धि मे ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें
घटनास्थल पर जमा भीड़
घटनास्थल पर जमा भीड़

मृतक रौशन कुमार उर्फ चंदन मृतक रौशन कुमार उर्फ चंदन

आशा कुमारी
मोतिहारी।पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत घिवा ढार चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शिवलाल ठाकुर टोला निवासी 25 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया और चालक समेत वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया।

फ्रिज की बकाया राशि चुकाने निकले थे रौशन

परिजनों के अनुसार रौशन कुमार सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि वह घिवा ढार जा रहे हैं, जहां से उन्होंने एक फ्रिज लिया था और उसकी बकाया राशि चुकानी थी। पैसे देकर लौटते समय तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घर में मचा कोहराम, पत्नी और बच्चों का बुरा हाल

जैसे ही रौशन की मौत की खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी अपने दोनों छोटे बच्चों को लेकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजन किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव के लोग भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

खाद का कारोबार कर चलाते थे घर

रौशन पहले जीविका परियोजना से जुड़े हुए थे। वहीं से प्रेरित होकर उन्होंने खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस लिया और छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू किया था। शुक्रवार रात उन्होंने गेहूं की दौनी कराई थी और शनिवार सुबह पैसों का भुगतान करने निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रक जप्त

हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हुई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Add Your Heading Text Here

About The Author

Enable Notifications OK No thanks