Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

सरकारी एम्बुलेंस से गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 158 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

– एम्बुलेंस चालक के पास से मिला मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल का पहचाना पत्र

मोतिहारी, 04 मई 2025: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी एम्बुलेंस से चल रहे गांजा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है।

बताया जाता है कि हरपुर थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़वा पेट्रोल पंप के पास एक सरकारी एम्बुलेंस (पंजीकरण संख्या BR01PL2205) को रोका गया। तलाशी के दौरान इसमें सात पैकेट में 78 किलोग्राम गंजा बरामद हुआ। इस मामले में एम्बुलेंस चालक आशुतोष कुमार, पिता अरविंद कुमार ठाकुर, निवासी हरिशंकर मनियारी, थाना मनिहारी, जिला मुजफ्फरपुर को आदापुर सीओ की मौजूदगी में गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात यह है कि चालक के पास से सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर का पहचान पत्र भी मिला, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया।

निशानदेही पर रक्सौल में छापेमारी: आशुतोष से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रक्सौल के हरदिया में जाकिर खान और कादिर खान, दोनों पिता नथु खान, के कबाड़खाने पर रक्सौल थाना पुलिस के सहयोग से छापा मारा। इस छापेमारी में 80 किलोग्राम गंजा बरामद हुआ, और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह, कुल 158 किलोग्राम गंजा जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक का बयान: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया, “यह एम्बुलेंस मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल की है, और चालक भी स्थानीय निवासी है। उसके पास से बरामद पहचान पत्र से पुष्टि होती है कि वह अस्पताल से जुड़ा था। यह मामला संगठित अपराध का है, जिसमें सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया गया। हम इस तस्करी नेटवर्क के सभी सदस्यों तक पहुंचने के लिए गहन जांच कर रहे हैं।”

तस्करी का अनोखा तरीका: पुलिस के अनुसार, तस्करों ने एम्बुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि आपातकालीन वाहनों की आमतौर पर गहन जांच नहीं होती। इस तरकीब से वे पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग और प्रशासनिक खामियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जांच और कार्रवाई: पुलिस अब इस रैकेट के अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि इस तस्करी के तार बिहार के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। बरामद गंजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने जब्त गंजे को सील कर NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks