Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

संग्रामपुर मठिया मे दो पक्षों में मारपीट, दस लोग जख्मी, देशी कट्टा लहराकर फैलाया दहशत

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

एसपी स्वर्ण प्रभात ने हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार करने का दिया आदेश।

आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर मठिया गाँव में दो पक्षो में पूर्व के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट मे दोनों तरफ दस लोग जख्मी हो गये है। एक पक्ष के जख़्मी महेन्द्र महतो के पुत्र सूरज महतो ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमे गाँव के गुड्डु कुमार,अरविंद कुमार,संजीत कुमार,रमेश महतो सहित छः लोगों पर आरोप लगया है कि रविवार को दिन 11 बजे घर के बगल दुकान में समान खरीदने गया था कि रास्ते मे घेर कर पूर्व के विवाद में उक्त व्यक्तियों द्वारा मारपीट किया गया। तलवार से जान जान मारने के नियत से हमला किया गया।वही गुड्डु कुमार हाथ कट्टा लेकर हत्या करने के लिए लेकर दौड़ा। लेकिन वे सब भाग कर जान बचाये। सभी जख़्मी का इलाज संग्रामपुर सीएचसी में किया गया। जख्मी मे सूरज महतो,पिया देवी, रामपर्वती देवी,बबिता देवी लक्ष्मी कुमारी, राज कुमार व दूसरे पक्ष के रमेश महतो ,सोनेलाल महतो,अरविंद कुमार विनीता देवी ,बच्चीया देवी शामिल है। संग्रामपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर महेंद्र कुमार यादव ने सभी जख्मियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार करने का आदेश संग्रामपुर थानाध्यक्ष को दिया गया है।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks