Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

कार से लायी जा रही भारी मात्रा मे नेपाली शराब को रघुनाथपुर पुलिस ने पकड़ा

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

एक शराब तस्कर भी पकड़ाया.
छौड़ादानो से तस्कर ला रहे थे नेपाली शराब.
जूट के छह बोरा मे कार मे रखा गया था शराब।
पकड़ा गया तस्कर ने अन्य तीन कारोबारिओ के नाम का किया है खुलासा।
आशा कुमारी।

मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के रघुनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक आल्टो कार सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब को बरामद किया है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी पकड़ा है। पकड़ा गया शराब तस्कर शंकरसरैया के फुलेना नोनिया का पुत्र शिवचरण है। उसने खुलासा किया है कि उक्त शराब वह छौड़ादानों के शराब सप्लायर कृष्ण कुमार के यहां से ला रहा था। शराब तस्करी के मामले में उसके साथ तीन अन्य तस्कर भी शामिल है। जिसके नाम का वह पुलिस के समक्ष खुलासा किया है।

 

पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर पकडे गए के शराब तस्कर के निशानदेही पर अन्य तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी हुई है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक काले रंग की कार से छौड़ादानो से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। उन्होंने रघुनाथपुर भवानी चौक के पास से कार सहित शराब और तस्कर को गिरफ्तार किया है। जूट के छह बोरा में नेपाली कस्तूरी शराब की 910 बोतले है। पुलिस कि इस करवाई से शराब तस्कर के बीच हड़कंप मच गया है।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks