Friday, 18 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की 26वीं कार्यकारिणी की आठवीं बैठक संपन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

मोतिहारी, 01 सितंबर 2025: मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की 26वीं कार्यकारिणी की आठवीं बैठक छोटा बरियारपुर स्थित रामसन प्लाजा होटल के सभागार में चैंबर अध्यक्ष अंगद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और चैंबर के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक की शुरुआत महासचिव आलोक कुमार द्वारा गत बैठक की कार्यवाही और चैंबर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई। कोषाध्यक्ष अभिषेक लोहिया ने आय-व्यय का ब्यौरा सभा के समक्ष रखा। इसके बाद ट्रेड लाइसेंस शिविर की समीक्षा की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने एक स्वर में इसकी सफलता का श्रेय चैंबर की सामूहिक मेहनत और टीम वर्क को दिया।

सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रेड लाइसेंस शिविर को प्रत्येक वर्ष अप्रैल-मई में प्राथमिकता के साथ आयोजित किया जाएगा। साथ ही, नगर निगम के आयुक्त को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद पत्र भेजने का फैसला किया गया।बैठक में सदस्यता नवीनीकरण शुल्क और सदस्यता वृद्धि की प्रगति पर भी चर्चा हुई। प्रभारी सदस्य ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अध्यक्ष अंगद सिंह ने सभा को बताया कि मोतिहारी चैंबर सितंबर माह में बीरगंज उद्योग एवं वाणिज्य परिषद के आग्रह पर व्यवसाय की बारीकियों को समझने के लिए अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ बीरगंज का दौरा करेगा।

एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में, चैंबर ने अपना निजी भवन बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। इसके लिए जगह की पहचान कर ली गई है और एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जो इस परियोजना को आगे बढ़ाएगी।बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, संजय जायसवाल, अनुपम जायसवाल, उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, संयोजक मनीष कुमार, उपसचिव अनिल बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य राजीव जायसवाल, सत्यव्रत जायसवाल, चंदू मिश्रा, श्याम कुमार, अरविंद सर्राफ और अभिमन्यु कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों के रूप में विनय देवकुलियर, गोपाल जी, सुधीर गुप्ता और मनोहर कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका तालियों के साथ स्वागत किया गया और परिचय कराया गया।बैठक का धन्यवाद ज्ञापन रवि शेखर ने किया, और राष्ट्रगान के साथ सभा के स्थगन की घोषणा की गई। यह जानकारी चैंबर के महासचिव सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks