Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

मोतिहारी के रघुनाथपुर मे चाकू से गोद कर युवक की हत्या

घटनास्थल पर जमा भीड़

3 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

हमलावर की पत्नी से मृतक युवक का चल रहा था प्रेम प्रसंग…
आशा कुमारी।
मोतिहारी।
शहर से सटे नगर निगम क्षेत्र रघुनाथपुर वार्ड 27 स्थित मलंग बाबा स्थान के समीप शुक्रवार कि देर रात बाइक सवार युवक को चाकू से गोद हत्या कर दिया गया है। मृतक नगर निगम के वार्ड 27 निवासी भोला अंसारी का पुत्र मुस्तफा अंसारी (24) है। घटना कि सूचना पर पुलिस पहुंच चाकू से जख्मी मुस्तफा को अस्पताल ले गयी। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के सबंध मे बताया जाता है कि मुस्तफा बाइक पर मोतिहारी के बलुआ बाजार से घरेलू समान खरीद कर घर जा रहा था। वह अभी अपने मुहल्ले वाले सड़क स्थित मलंग बाबा के पास पहुंचा ही था कि एक युवक बाइक से आकर घेर लिया। गाली गलौज करते हुए उसके सीने में चाकू से अनेकों वार कर दिया। चाकू लगते ही वह दर्द से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर फरार हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि चाकू मारने वाला हमलावर सुधीर सहनी है। ए एस पी शिवम धाकड़ भी पहुंच मामले की छानबीन किया। परिजनों से मिले जानकारी के बाद चाकू मारने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस कई एंगल से इसकी जांच कर रही है। जिसमें प्रथम दृष्टता प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शहर के बलुआ बाजार के समीप कपड़ा सिलाई का काम करता था। वह समय मिलने पर वह अपने पिता का अंडे का दुकान भी चलाया करता था। उसकी शादी 18 जून को बंजरिया प्रखंड के एक गांव में होने वाली थी। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। करीब एक सप्ताह पहले मृतक युवक और आरोपी के बीच झगड़ा भी हुआ था। जहां आरोपी जान से मारने की धमकी भी दिया था। उनलोगों के बीच पहले से भी तनाव चल रहा था। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है। आवेदन मिलने पर एफ आई आर दर्ज किया जायेगा। पुलिस तत्काल बताये गए हमलावर को पकड़ने के लिए छापेमारी मे जुटी है।

बने रहिए DB breakings के साथ…

मृतक युवक

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks