Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING

मोतिहारी के पताही मे शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़ 14.5 लाख के जेवरात व नकदी की चोरी

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

आशा कुमारी
मोतिहारी।
जिले के पताही थाना क्षेत्र के महमदा गांव मे चोरों ने एक शिक्षिका के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित शशिकांत सिंह ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी केसरिया स्थित +2 विद्यालय में शिक्षिका हैं, जिस कारण वे दोनों पति-पत्नी वहीं रहते हैं और महमदा स्थित पुश्तैनी मकान अक्सर बंद रहता है। शशिकांत सिंह के अनुसार, 30 अप्रैल की शाम करीब 7:15 बजे उनके पड़ोसी मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है।

सूचना मिलते ही शशिकांत सिंह रात में केसरिया से महमदा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनके मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर के अंदर गए तो देखा कि गोदरेज अलमीरा का भी ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने अलमीरा में रखे लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये नगद और करीब 13 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पताही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में पताही थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से चोरी की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस पर उठ रहा सवाल:
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल आवेदन लेकर खानापूर्ति करती है, जबकि चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की नाकामी से लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है।

चोरी की वारदात के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या पुलिस गश्ती और सूचना तंत्र वाकई प्रभावी है?
ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस रात्रि गश्ती बढ़ाए और संदिग्धों पर सख्त निगरानी रखे, ताकि चोरों पर अंकुश लगाया जा सके।

About The Author

Advertisement
Helioxen technologies
Enable Notifications OK No thanks