Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

प्रतिनिधि: पूर्वी चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों में अपेक्षित प्रगति न दिखाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र से प्रतिदिन कम से कम 100 गणना प्रपत्र निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं।

समीक्षा में पाया गया कि कई पदाधिकारियों का प्रदर्शन अपेक्षा से कम रहा। अंचलाधिकारी पिपरा कोठी ने प्रति मतदान केंद्र औसतन 83, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदापुर ने 93, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनकटवा ने 83, अंचलाधिकारी पकड़ी दयाल ने 97, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोतिहारी सदर (शहरी) ने 69, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर मोतिहारी ने 75, राजस्व अधिकारी चिरैया ने 78, बीपीएम जीविका सदर मोतिहारी ने 67, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी छौड़ादानों ने 93, अंचल अधिकारी बंजरिया ने 52, राजस्व अधिकारी चिरैया ने 84, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बंजरिया ने 81 और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ढाका ने 81 प्रपत्र प्रतिदिन प्रति मतदान केंद्र अपलोड किए।

जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और सभी पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) को सक्रिय कर प्रतिदिन प्रति मतदान केंद्र कम से कम 100 गणना प्रपत्र अपलोड करने का कड़ा निर्देश दिया।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks