Thursday, 17 September 2026 LIVE DB Breakings — खबर सबसे पहले
मोतिहारी और बिहार की ताजा खबरें
BREAKING
Advertisement
Helioxen technologies

पलायन बेरोजगारी से निजात को निकाल रहे पदयात्रा: कृष्णा अल्लावरू

2 मिनट पढ़ने का समय
शेयर करें

डेली ब्रेकिंग्स ब्यूरो, मोतिहारी: कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह रविवार को एनएसयूआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाले पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने मोतिहारी पहुंचे। बता दे कि यह यात्रा भितिहरवा से शुरू होनी है। इस दौरान शहर स्थित डाक बंगला परिसर में पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसके पहले मोतिहारी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बिहार के प्रभारी के आगमन पर जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने सूबे में रोजगार की बदतर स्थिति और पलायन पर चिंता जाहिर करते हुए वर्तमान एनडीए की सरकार पर निशाना साधा। वहीं पदयात्रा के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा मकसद बिहार के लोगों को जागरूक करना है ताकि वे सरकार से सवाल पूछ सके। आखिरकार बिहार से ही इतनी पलायन क्यों होती है। बिहार में अच्छी शिक्षा का क्यों अभाव है। क्यों यहां पेपर लीक हो जाते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी बिहार में बढ़ते पलायन और बेरोजगारी की समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही आगामी पदयात्रा के बारे में जानकारी दिया। बताया कि यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की तरफ से राज्य में बेरोजगारी को समाप्त करने और पलायन को रोकने के लिए एक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और पलायन की समस्या का समाधान करना है। मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि भूषण राय, बिट्टू यादव, विनय उपाध्याय, रवि रंजन भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

About The Author

Enable Notifications OK No thanks